बीकानेर : 65 दिनों में की चारधाम पैदल यात्रा, पदयात्रियों का भव्य स्वागत होगा कल

देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। श्री द्वारकाधीश पदयात्रियों द्वारा 65 दिन की केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और जमनोत्री की चार धाम यात्रा पूर्ण करने के पश्चात 5 सितंबर मंगलवार को बीकानेर वापसी के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा जस्सूसर गेट और पारीक चौक के मध्य उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
इस कठिन पदयात्रा को धनराज पारीक, बाबूलाल सुथार, त्रिलोकचंद कुम्भार, केदारचंद सुथार, रवि चौधरी, संग्राम चौधरी, जगदीश व्यास, किशन शर्मा और गिरधारी सुथार के अलावा मनोज पारीक, गौरीशंकर, शांतिलाल, गिरधारी लाल और सोजन ने 65 दिन में पूर्ण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *