बीकानेर। प्रशिक्षु आरपीएस जरनैल सिंह की अगुवाई में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने रविवार रात को कस्बे में चल रही एक ओर क्रिकेट बुकी की धरपकड़ की है। जरनैल सिंह ने बताया कि कस्बे के बिग्गाबास में वार्ड 15 में हनुमानजी मंदिर के पास कमलकिशोर बलदेवा द्वारा क्रिकेट बुकी चलाने की सूचना पर रविवार रात को उनके घर पर दबिश दी गयी। ओर मौके से कमल किशोर को हैदराबाद-दिल्ली के बीच हो रहे आईपीएल मैच पर सौदेबाजी करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के पास से 11 मोबाइल, सट्टेलाइन की पेटी जब्त किया गया है। इस दौरान आरोपी के मोबाइल से लाखों का हिसाब किताब भी मिला है। आरोपी के पास अन्य मैचों का हिसाब एक लेपटॉप में होने और वह लैपटॉप उसके भाई किशन गोपाल द्वारा उपयोग में लेने की जानकारी मिली है।
Related Posts
जल संकट : पुलिस व सेना के जवानों के साथ पानी पर सशस्त्र पहरेदारी,पढ़े
बीकानेर। पश्चिमी राजस्थान में जल संकट इस कदर बढ़ गया है कि यहां के दस जिलों…
राजस्थान रीट के लिए आवेदन शुरू, जानें जरूरी बातें
जयपुर। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया rajeduboard.rajasthan.gov.in और reetbser21.com…
बीकानेर के सैन्य एरिया के पास मिला हवाई जहाज नुमा ड्रोन कैमरा, देखे वीडियो
बीकानेर। उदासर फांटे से गुजरते लोग अचंभित हो गए जब उन्हें एक पेड़ पर हवाईजहाज…
