बीकानेर। नागौर के पास बस और ट्रक की भिड़ंत में डेढ़ दर्जन से ज्यादा सवारी घायल हो गई। इनमें पंद्रह घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है। इनमें एक की ट्रोमा सेंटर में मौत हो गई। हादसे में कुल दो सवारियों की मौत हुई है। घायलों में महिलाओं व पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल है। बताया जा रहा है कि बस में पचास सवारी थी, जिसमें आगे बैठी अधिकांश सवारियां घायल हो गई है। ये हादसा अठियासन गांव के आसपास हुआ है। जहां मिनी बस में बैठी 35 सवारियां हादसे की चपेट में आ गई। पीछे बैठी सवारियों के चोट नहीं आई। बस रामदेवरा से नोखा के दावां गांव जा रही थी। रास्ते में झुंझाला माता में दर्शन करके लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक से जबर्दस्त टक्कर हो गई। घायलों को तुंरत बीकानेर के लिए रवाना किया गया। जहां इलाज शुरू होने के साथ ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य का इलाज चल रहा है। घायलों में कुछ बच्चे भी शामिल है। महिलाएं भी घायल हुई है। अधिकांश सवारियों के सिर में चोट आई है। शेष घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। सुबह करीब पांच बजे घायल बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचे थे। एंबुलेंस 108 में बीकानेर आए घायलों में अधिकांश बच्चे थे। जिन्हें ट्रोमा सेंटर में भर्ती किया गया है। अधिकांश सवारियों के सिर में चोट होने के कारण सिटी स्केन और एक्सरे किए जा रहे हैं। शेष घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।