बीकानेर : करंट लगने से देवर भाभी की हुई मौत

बीकानेर। करंट लगने से देवर और भाभी की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर के सुखाडिय़ा मार्ग की है। जहां पर तिलक नगर के पास करंट लगने से एक युवक और एक महिला की मौत हो गई। मृतक आपस मे देवर भाभी थे। जरूरी कामकाज के बाद वे बाइक पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर पर बरसात का पानी भरा होने से गड्ढे से बचने के लिए उन्होंने बाइक को एक तरफ किया। इसी दौरान दोनों करंट की चपेट में आ गए।हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। बाद में दोनों के शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए।मिली जानकारी के अनुसार गुरुनानक बस्ती निवासी मनीषापत्नी संजय अपने देवर अनिल पुत्र पूर्णचंद के साथ घर के जरूरी काम से कहीं गई थी। लौटते समय दोनों तिलक नगर के पास ही पहुंचे थे। तिलक नगर और सुखाडिय़ा मार्ग को जोडऩे वाली नुक्कड़ पर पानी में किसी गड्ढे की आशंका से बचने के लिए अनिल ने बाइक को एक तरफ किया तो दोनों खंभे में आए करंट की चपेट में आ गए। दोनों के हाथ खंभे से छू गए और उनकी बाइक एक तरफ गिर गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *