
बीकानेर। घर में सो रहे परिवार पर हमला करने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के करनाना की है। जहां पर घर में सो रहे परिवार पर हमला किया गया है। रात को करीब ढाई बजे यह हमला किया गया है। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। जिनमें से दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते 8 से 10 लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया है। घायलों में 90 वर्षीय पारादेवी, रामप्रताप व विनोद कुमार घायल हुए है।