बीकानेर। जिले के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में हल्दीराम प्याऊ पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी पर जान से मारने की नियत से बस चढ़ाने को लेकर मामला सामने आया है। इसको लेकर हैड कांस्टेबल हरिराम ने बस चालक के खिलाफ जेएनवीसी थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हैडकांस्टेबल हरिराम का आरोप है कि गत 22 फरवरी को हल्दीराम प्याऊ पर नाकाबंदी पोईन्ट पर ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान जयपुर रोड की ओर से आ रही बस को रोकने का प्रयास किया तब बस चालक बीदासर निवासी भंवरलाल पुत्र छगनलाल जाट ने मुझे जान से मारने की नियत से बस चढ़ाने की कोशिश की। लेकिन अपनी सूझबूझ से बच गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच रूपाराम कर रहे है।
Related Posts
नकल के मामले में बीकानेर एसओजी के रडार पर
बीकानेर। रीट परीक्षा में नकल का सामान दिल्ली से खरीदने के कारण मामला अब अंतरराज्जयीय…
खाकी शर्मसार : हैड कानि रिश्वत लेते गिरफ्तार
बीकानेेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा रिश्वतखोरों पर शिकंजा कसते हुए लगातार कार्यवाहियों को अंजाम दिया…
MBS अस्पताल में फिर चले चाकू
कोटा। कोटा संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल की सुरक्षा भगवान भरोसे है। स्थिति ये…
