बीकानेर । बीकानेर में कोरोना का क़हर बढ़ता जा रहा है । देर रात्रि को कोरोना विस्फोट हुआ , डॉक्टर सहित 8 पॉजीटिव मिले । एकसाथ 8 पॉजीटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया । वहीं देररात आई रिपोर्ट में आठ और पॉजिटिव आए हैं। इन पॉजिटिव में एक चिकित्सक भी बताया जा रहा है। हालांकि किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की। जबकि शनिवार को दिन में आई रिपोर्ट में दो पॉजिटिव मिले थे। इसी के साथ बीकानेर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 34 हो गया है।अस्पताल सूत्रों के मुताबिक देररात आठ मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई । इनमें आठ मरीजों में दो सिटी कोतवाली, एक गंगाशहर और पांच तेली लुहारों का मोहल्ले के हैं। पॉजिटिव मरीजों में चार बच्चे हैं। अस्पताल प्रशासन ने देररात मरीजों को पीबीएम के कोरोना आईसीयू डी वार्ड से सुपर स्पेशलियटी सेंटर में शिफ्ट किया गया।कोरोना वायरस का संक्रमण शहर के ठंठेरा मोहल्ले को जकड़ चुका है। शनिवार दोपहर को आई रिपोर्ट में 10 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसी के साथ बीकानेर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 34हो गया है। एक महिला की मौत हो चुकी है। हैरत की बात है कि अब तक बीकानेर में मिले पॉजिटिव मरीजों में 30 ठंठेरा मोहल्ले के हैं और तीन रानीबास और एक गंगाशहर में चिन्हित हुआ हैं। सभी २९ मरीज मृतक महिला के रिश्तेदार हैं।बता दें कि बीकानेर में अब तक पॉजीटिव मरीज़ों का आँकड़ा 34 पहुँच गया है , जिसमें से 1 महिला की मौत हो चुकी है ।
Related Posts
बीकानेर : 19 के बाद फिर आये 13 पोजेटिव, इन एरिया के है नये पोजेटिव केस
बीकानेर। शहर में कोरोना का कहर लगातार बरप रहा है मंगलवार को दो अलग अलग रिपोर्ट…
Whatsapp, इंस्ट्राग्राम, फेसबुक और मैसेंजर हुए डाउन, यूजर्स नहीं भेज पा रहे संदेश
नई दिल्ली। सोशल मीडिया एप व्हाट्सएप, इंस्ट्राग्राम, फेसबुक और मैसेंजर के डाउन होने की सूचना…
बीकानेर सहित 18 जिलों में आंधी व बारिश, मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़े खबर
जयपुर। गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाने लगी है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया…
