बीकानेर। कोरोना वायरस को लेकर एक ओर राज्य व पूरे देश में हाहाकार के हालात है। वहीं दूसरी ओर पुलिस की सतर्कता के चलते बीकानेर में अलग अलग राज्यों के 58 लोग ट्रोले में जाते हुए पकड़े गये है। जानकारी के अनुसार जामसर पुलिस थाना क्षेत्र में टोल नाके पर थानाधिकारी गौरव खिडिय़ा ने सतर्कता दिखाते हुए एक त्रिपाल से ढका हुआ एक ट्रोले को रूकवाकर जांच की तो हैरान करने वाला नजारा सामने आया। इस ट्रोले 58 लोग भरे हुए थे। पुलिस ने तुरंत सभी लोगों को हिरासत में लेते हुए पुलिस थाने ले गई। फिलहाल सभी लोगों की स्क्रीनिंग करवाई जा रही है। थानाधिकारी गौरव के अनुसार ये ट्रक पंजाब क्षेत्र का है जो कि गुजरात से आ रहा था।
Related Posts
डंपिंग यार्ड होगा खाली, नगर निगम ने शुरू की कवायद
बीकानेर। बीकानेर नगर निगम द्वारा 17 वर्षों के कचरे से भरे गोगागेट डंपिंग यार्ड को…
पीबीएम अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
बीकानेर, 18 नवंबर। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर सोमवार…
बीकानेर : नेत्रहीन विद्यालय में राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम में बताया तिरंगे का महत्व, देखे खबर
बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय देशभक्ति गीत गायन कार्यक्रम…
