बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में ताश के पत्तों पर बाजी लगाकर जुआ खेलते चार को गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग बीके स्कूल के पीछे, मूंधड़ा पैलेस के सामने जुआ खेल रहे है। थानाधिकारी गुरू भूपेन्द्र सिंह के नेतृृत्व में मय जाप्ता पुलिस मौके पर पहुंची तो एकबारगी हड़कम्प मच गया और जुआरी ताश के पत्ते तथा रुपये छोड़कर भागने लगे। इस पर मौके से पुरूषोतम पुत्र गौरीशंकर व्यास, राधेश्याम पुत्र भवानीशंकर ओझा, जयप्रकाश पुत्र सीताराम पारीक, अमित पुत्र देशराज गोयल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10500 रुपये व 52 ताश के पत्ते जब्त किए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
समाजिक सुरक्षा योजना शिविर आयोजित
बीकानेर। बीकानेर पूगल रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मंे बुधवार को सामाजिक सुरक्षा योजना…
फल-सब्जी की दुकानों पर रही भीड़, 13 वाहनों के कटे चालान
लूणकरणसर। कस्बे में गुरुवार को लॉक डाउन का पूरा असर रहा सुबह दस बजे से…
बीकानेर : हिमांशी के कारण दो बच्चियों के चेहरे पर आयी मुस्कान, हिमांशी है सीएम गहलोत की पुत्रवधु
बीकानेर। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझना अपने आप में एक बड़ी लड़ाई है। कैंसर…
