देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। दो दिन राहत के बाद आज सर्दी के तेवर फिर तीखे नजर आए। आज सवेरे बीकानेर में कड़ाके की सर्दी का अहसास हुआ। आज सवेरे छोटीकाशी बीकानेर में धुंध के साथ सर्दी का अहसास हुआ। बीकानेर के अलावा प्रदेश के कई जिलों में आज सवेरे कोहरा छाया रहा। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। लोग कड़ाके की सर्दी में धूजते नजर आए। शहर में अलसुबह से कोहरे की चादर दिखाई दे रही है। रेलवे ट्रैक कोहरा की चादर मे गजनेर रोड जैसलमेर हाईवे जूनागढ़ किला सहित कई स्थान कोहरे के आगोश में दिखाई दे रहे है। तापमान में आई गिरावट के चलते लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचाव कर रहे है। वही कोहरे के चलते सड़को पर वाहन धीमी रफ्तार में चलते रहे। विजिबिलिटी कम होने के कारण हेडलाइट जलाकर वाहनों को चलना पड़ा। इसी प्रकार श्रीगंगानगर जिले के सिदुवाला क्षेत्र में आज पांचवें दिन भी धुंध छाई रही। धुंध के चलते वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
Related Posts
चंद्रयान-3 : चंद्रमा के बेहद करीब पहुंचा लैंडर विक्रम, क्या होगा लैंडिंग के बाद , जाने
देवेन्द्र वाणी न्यूज़। भारत के मिशन मून ने गुरुवार यानी 17 अगस्त को एक अहम…
एयरटेल ने युवाओं के फिटनेस कंटेंट के लिए पहला डिजिटल प्लेटफार्म देने का किया ऐलान
बीकानेर। भारत की सबसे बड़ी एकीकृत टेल्को कंपनी भारती एयरटेल ने एयरटेल स्टार्ट-अप एक्सेलरेटर प्रोग्राम…
अशोक गहलोत की घोषणा, 23000 नई भर्तियां और 37000 पदों के लिए परीक्षा जल्द
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा…
