बीकानेर। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सेरूणा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के तहत बेटी जन्मोत्सव मनाया गया। बेटी जन्मोत्सव में 4 महिलाओं को चुनड़ी औढाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपनिदेशक महिला अधिकारिता राजेन्द्र कुमार चैधरी ने स्वंय सहायता समूह के अन्तर्गत इन्दिरा महिला शक्ति योजना के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत व्यक्तिगत या समूह में ़1 करोड़ रूपए तक ऋण ले सकते है। इसके अलावा उन्होंने घरेलु हिंसा अधिनियम व महिला अधिकारिता विभाग की सभी जानकारी दी। बैठक में साथिन कमला कंवर ने बताया कि यहां 4 स्वंय सहायता समूह है जो बैंक से जुड़े हुवे है और अच्छे चल रहे है और उनका रिकार्ड संधारण भी किया जा रहा है।
Related Posts
पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी, 10 दिनों में 7 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल
जयपुर। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी…
टैक्सी पलटने से महिला की मौत
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार को लगातार दूसरे सड़क हादसे में एक और जान चली…
मृत काक पिल्लो का बना भोज और पिल्ले बन गए काल के ग्रास
बीकानेर। देशभर में चल रहे बर्ड फ्लू संकट के दौर में क्षेत्र में भी बड़ी…
