बीकानेर। देश व्यापी चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन कर रही कांग्रेस का फोकस अब राजस्थान के किसानो को संगठित करने के प्रयास के तहत 12 व 13 फरवरी को गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले के किसानों के लिए सभा आयोजित करने जा रही है। इस सभा में राहुल गाँधी आ रहे है। सभा की सफलता के लिए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा गंगानगर व हनुमानगढ़ दौरे पर है उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री हारून युसूफ, राजकुमार चौहान सरीके नेता शामिल है। वहीं कल लूणकरणसर विधानसभा के महाजन क्षेत्र में कांग्रेस किसान सभा रखी है। इस सभा में कांग्रेस के पूर्व मंत्री विरेन्द्र बेनीवाल, पूर्व प्रधान गोविंद राम गोदारा, पूर्व उपप्रधान अजय गौड़ कांग्रेस के नेता राजराम जोरड़, पूनम चंद ओझा ब्लॉक कांग्रेस के पतराम गोदारा सभा को सम्बोधित कर राहुल गाँधी के आयोजित दौरे में उपस्थित रहकर सफल बनाने की रणनीति पर फोकस किया जायेगा।
Related Posts
कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने दिलाई शपथ
बीकानेर। मुरलीधर व्यास नगर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), में राजस्थान राज्य भारत…
आवश्यक सामान लाना है तो पैदल जाना होगा
जिला कलक्टर ने शहर का भ्रमण कर की समझाइशबीकानेर। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की दुकानों…
बीकानेर : प्रो. जे.एस. मेहता को अधिष्ठाता एवं संकाय अध्यक्ष और प्रो. हेमन्त दाधीच कोे कुलसचिव का अतिरिक्त प्रभार, पढ़े खबर
बीकानेर। वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर के अधिष्ठाता एवं संकाय अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार प्रो. जे.एस. मेहता…
