बीकानेर में दरिंदे की शर्मनाक करतूत, पुलिस ने शुरू की जांच

बीकानेर। बीकानेर में एक वहशी दरिंदे की शर्मनाक करतूत सामने आई। जहां आरोपी चार की मासूम कन्या को दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी दरम्यिान मासूम के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां भागकर आई और दरिंदे के चुंगल से मासूम को छुड़वाया। बीकानेर को शर्मसार करने वाली इस करतूत के बाद हर किसी के मन में दरिंदे के प्रति गुस्सा है। बता दें कि बीकानेर जिले के महाजन पुलिस थाना क्षेत्र में यह शर्मनाक वारदात उजागर हुई है। वारदात में एक वहशी दरिंदे ने चार की मासूम कन्या का दबोच कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वारदात की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता कन्या की मां ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि 21 जनवरी की शाम वह किसी काम से बाहर गई हुई थी। थोड़ी देर बाद वापस आई तो उसकी चार वर्षीय पुत्री घर पर नहीं मिली। इस पर उसने अपने पड़ोस के मकान में बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। मौके पर जाकर देखा तो मां के होश के उड़ गये। पड़ोसी मुकनाराम सांसी उसकी नन्ही चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। दरिंदे की इस करतूत को देखकर मां ने उसे फटकार लगाई। लेकिन दरिंदे ने बच्ची को छोड़कर मां के साथ अभद्रता शुरू कर दी। दरिंदे ने मासूम बच्ची की सलवार उतार रखी थी और नग्न हालत में उसके साथ अश£ीलता कर रहा था। मामला संगीन अपराधिक वारदात को होने के कारण पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी मुकनाराम की तलाश शुरू कर दी है, जो वारदात के बाद फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *