बीकानेर। लूणकरणसर,(रायसिंह राव)कस्बे के राजपुरिया रोड स्थित एक दुकानदार द्वारा प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचने पर कार्रवाई की गई। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि लोकडाउन के दौरान सरकार द्वारा तंबाकू उत्पाद बेचने पर पूर्ण पाबंदी के आदेश हैं,जिसके चलते कस्बे में राजपुरिया रोड स्थित दुकान पर छापेमारी कर दुकानदार रामलाल पुत्र तोलाराम ब्राह्मण को गिरफ्तार किया गया। आरोपी दुकान में प्रतिबंधित बीड़ी सिगरेट व गुटखा बेच रहा था मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दुकान से 7 बीड़ी बंडल,200 पाउच तानसेन जर्दा, 154 पाउच गणेश जर्दा व 38 पैकेट सिगरेट बरामद कर आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Related Posts
बीकानेर : इन क्षेत्रों से है 14 नये पोजेटिव
बीकानेर। कोरोना मीटर तेजी से बढ़ता जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने बताया…
बीकानेर : नृत्य नाटिका में देव, गुरु व धर्म के प्रति निष्ठा, भक्ति व समर्पण का साक्षात्कार, पढ़े खबर
बीकानेर। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ की साध्वीश्री मृगावतीश्रीजी म.सा,साध्वीश्री सुरप्रियाश्रीजी.व नित्योदयाश्रीजी के सान्निध्य में रविवार…
सर्द हवाओं से ठिठुरन राजस्थन : कुछ दिन रहेगी धुंध, कई जिलों में आज भी बारिश के आसार
राजस्थान के 14 से ज्यादा शहरों में रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार को…
