बीकानेर। सड़क पर तेज गति से चल रही एक रोड़वेज बस ने सड़क के किनारे मोटरसाइकिल पर जा रहे पिता पुत्र को टक्कर मारी जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गये जिनको घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान पुत्र ने दम तोड़ दिया वहीं पिता का इलाज चल रहा है। जेएनवीसी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के भाई मोहम्मद आरिफ पुत्र मुश्ताक ने पुलिस ने रिपोट दी कि मेरे पिताजी व भाई मोटरसाइकिल पर सवार होकर रिडमलसर से बीकानेर जा रहे थे आरएसवी स्कूल के पहुंचे तभी सामने से आ रही रोड़वेज की बस जिसके नंबर आरजे पीए 3541 ने मेरी भाई की मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मारी जिससे मेरे पिताजी व मोहम्मद अकरम भाई बुरी तरह से सड़क गिरे जिससे दोनों घायल हो गये। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां मोहम्मद अकरम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पिताजी का इलाज पीबीएम अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बस ड्रईवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की।
Related Posts
युवक पर चाकू से हमला, घायल पीबीएम में भर्ती
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। शहर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो युवकों ने एक युवक…
पुष्करणा स्कूल में हो रहे निर्माण कार्य पर लगाई रोक
बीकानेर। किकाणी व्यास पंचायती सम्पति ट्रस्ट ने पुष्करणा स्कूल पर अपनी संपत्ति का दावा पेश…
मांगे पांच लाख,नहीं दिये तो की मारपीट
बीकानेर। गांव के विकास के लिये मांगे पांच लाख रूपये नहीं देना एक सेक्युरिटी गार्ड…
