बार एसोसिएशन के चुनाव 16 को

बार एसोसिएशन

बीकानेर। बार एसोसिएशन के नये अध्यक्ष का चुनाव 16 फरवरी को होगा। जिसके लिये एक चुनाव समिति का गठन किया गया है। चुनाव अधिकारी एड अविनाश चन्द्र व्यास को बनाया गया है। इसके अलावा चन्द्र प्रकाश कुकरेती को सहायक चुनाव अधिकारी, विजय श्रृंगी, सोमदत्त पुरोहित, विनोद पुरोहित, रोहित खन्ना, विजयपाल शेखावत, राकेश रंगा को सदस्य के रूप में मनोनीत कर चुनाव सम्पन्न करवाने की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव अधिकारी व्यास ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाश 8 फरवरी को कर दिया जायेगा। नामांकन 11 फरवरी से 12 फरवरी तक शाम 4 बजे तक भरे जायेगें। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी। 13 फरवरी को नाम वापसी की जा सकेगी। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान के बाद मतगणना की परिणाम घोषित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *