बीकानेर। जिले के नोखा के माडिया गांव में दो व्यक्तियों ने मिलकर एक व्यक्ति पर बंदूक तान कर शरीर पर चाकू से बार किये। पांचू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश के चलते रविन्द्र पुत्र हड़मानाराम निवासी माडिया अपने काम से जा रहा था तभी रास्ते में उसको सुरेन्द्र निवासी कुदसू व सुरेश पुत्र राजाराम कूदसु मिले उन्होंने रविन्द्र को देखते ही पहले तो उसकी गाड़ी को पलट दिया बाद में उसके सिर पर बंदूक तान दी बाद में उस को जान से मारने की नियत से चाकू से कई वार शरीर पर किये जिससे वह बुरी तरह घायल हो गये। मारपीट करने बाद दोनों ने मिलकर रविन्द्र को रोही में लेकर चले गये जहां उसको पटकर मौके से भाग निकले। जैसे तैसे उसने अपने आपको संभाला और घर वालों को सूचना दी इस पर पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ धारा 323, 341,342,365,143 भादस के मामला दर्ज कर जांच रामस्वरुप सउनि को दी गई है।
Related Posts
बीकानेर : देर रात सड़क हादसे में एक की मौत व एक घायल
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत…
अस्पताल में बांटे मॉस्क
बीकानेर। लॉयनेस क्लब व लॉयन क्लब की ओर से पीबीएम अस्पताल में स्वाइन फ्लू की…
विश्व रिमेंबरेंस दिवस: पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में चिकित्साकर्मियों का सम्मान और यातायात सुरक्षा का संकल्प
बीकानेर, 17 नवंबर।प्रादेशिक परिवहन कार्यालय द्वारा रविवार को विश्व रिमेंबरेंस दिवस के अवसर पर पीबीएम…
