महाजन। कस्बे से गुसाईना जाने वाली लिंक रोड पर बाइक फि़सलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसका पीबीएम हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुसाईना निवासी रुघाराम पुत्र किशनाराम जाट अपने गांव से महाजन आ रहा था। महाजन से करीब दो किमी पहले बाइक के आगे अचानक गाय आ गई। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई । जिसमें बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल के लिए रैफर कर दिया। सायं को घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के शव का शनिवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।
Related Posts
ट्रेन से गिरने पर युवक की हुई मौत
श्रीगंगानगर (अनूपगढ़)। कस्बे से पत्नी के साथ ससुराल जाने के लिए रवाना हुए एक युवक…
हाथ-पैर तार से बांधकर युवक को मारा, कल शाम पतंग उड़ाते ग्रामीणों ने देखा था
खरवा के खंडहरनुमा भवन में मिला शव। अजमेर के ब्यावर के निकट खरवा इलाके में…
गणेशराम से मिले थे मदन और तिलोक, बीकानेर में दी डिवाइस लगी चप्पल
बीकानेर। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 (रीट) में नकल कराने वाले गिरोह के दोनों आरोपियों…
