बीकानेर। भारतीय स्टेट बैक बीकानेर की शाखा में कोई अज्ञात व्यक्ति घुस गया। ये तो गनीमत रही कि चोर चोरी करने में कामयाब नहीं हो सका नहीं तो लाखों रुपये की चोरी हो जाती। जेएनवीसी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिलक नगर स्थित भारतीय स्टेट बैक की शाखा में गत रात्रि को एक अज्ञात चोर बैक में घुस गया और जहां पर तिजोरी की चाबियां रखते है उसकी अलमारी को तोडने का प्रयास किया लेकिन वह ंनहीं टूटी बाद में उसने जहां पर नगदी रखी जाती है उस अलमारी को भी तोडऩे का पूरा प्रयास किया लेकिन वहां भी नहीं टूटी जिसके कारण चोरी होते होते बच गया। जब घटना की जानकारी मिलने पर शाखा प्रबंधक अश्वनी जैन पुत्र रविनेश जैन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बैक में चोरी करने के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच ओमप्रकाश सियाग सउनि को दी गई है।
Related Posts
बीकानेर : ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी पर चढ़ा दी कार फिर…….
बीकानेर। बदमाशों के हौसले इस कदर हावी हो गये कि अब पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने…
पति पत्नी ने की आत्महत्या
बीकानेर। जिले के नापासर पुलिस थाना क्षेत्र में पति-पत्नी ने अपने घर में फांसी का…
व्यापारी पर फायरिंग मामले में तीन की गिरफ्तारी,यहां से आएं पकड़ में
लापरवाह 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड हनुमानगढ़।हनुमानगढ़ धान मंडी में व्यापारी इंद्र कुमार हिसारिया की दुकान पर…
