आवारा सांड ने महिला को किया घायल

आवारा सांड
लूणकरनसर में बंदर ने बच्ची को किया जख्मी

बीकानेर। नया शहर थाना क्षेत्र में आज सुबह आवारा सांड ने एक महिला को चोटिल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने चोटिल महिला को पीबीएम ट्रोमा सेन्टर पहुंचाया और उसके परिजनों को सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक महिला सुबह बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस अपने घर की ओर जा रही थी। तभी उसे रास्ते में खड़े आवारा सांड ने सींग मार कर चोटिल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार यह आवारा सांड पहले भी कई जनों को टक्कर मार कर घायल कर चुका है, इसकी शिकायत नगर निगम में कई बार की जा चुकी है लेकिन निगम ने इसे नहीं पकड़ा।

आज सुबह जब महिला को चोटिल करने की शिकायत निगम कार्यालय में दोबारा दी गई तो निगम के कई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे और आवारा सांड को पकडऩे की कोशिशों में लगे थे।

वहीं लूनकरणसर कस्बे में बंदरों ने एक बच्ची को नोच कर उसे घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार कस्बे में आवारा बंदरों ने पिछले कई दिनों से आंतक मचा रखा है।

रविवार की शाम को कस्बे के ओसवाल भवन के पास रहने वाले नीतेश कुमार की पांच वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी तभी एक बंदर ने उस पर हमला कर दिया।

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बालिका को बंदर से बचाकर घायल हालत में कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य भवन में पहुंचाया। लोगों ने बताया कि कस्बे में बंदरों के आंतक को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी को सूचना दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *