बीकानेर। जिले के लूणकरनसर तहसील पुलिस ने दो अलग अलग जगहों पर मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए करीब 82 अवैध देशी शराब के पव्वे बरामद किये है। लूणकरनसर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर खड़ा है और उसके पास अवैध देशी शराब के पव्वे है इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मौके पर दबिश देकर महावीर पुत्र भीवाराम निवासी लूणकरनसर वार्ड नं 29 को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 40 देशी शराब के पव्वे बरामद किये। वहीं दूसरी जगह पुलिस सूचना पर दबिश देकर कोजूखां पुत्र मनफूल निवासी सादेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 42 देशी शराब के पव्वे बरामद किये। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Related Posts
करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के जैसलसर की रोही में बनी ढाणी में कृषि…
बजरंग धोरे के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में बजरंग धोरे के पास अज्ञात व्यक्ति का…
जोशीवाड़ा क्षेत्र में 45 वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के जोशीवाड़ा के निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर इहलीला…
