बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव उदरासर में किसान सीताराम सोनी का परिवार गांव में चल रही बैठक में शामिल होने आ गया और पीछे से खेत मे बनी उसकी ढाणी में आग लगने से सब कुछ जल कर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनी के भतीजे की 8 दिन पूर्व अचानक मृत्यु होने के बाद गांव में उनके घर बैठक में परिवार सुबह आ जाता व शाम को पुन: खेत मे लौट जाते। बुधवार सुबह भी सभी गांव आए तभी खेत पड़ोसी ने आग की सूचना दी। आग में झोंपड़े सहित पशुआहार, राशन, जरूरत का सभी सामान, कृषि औजार, 4 हजार नगदी रुपए जल कर राख हो गए। आस-पास के कि सान व सीताराम का पुत्र राकेश मौके पर पहुंचे पर तब तक ढाणी में सबकुछ जल कर राख हो गया। गांव के युवा दुलदास स्वामी ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चला है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार भी लगाई है। सरपंच किशनाराम गोदारा मौका मुआयना करने पहुंच गए है।
Related Posts
बीकानेर में बेकाबू होता कोरोना,आज हुआ विस्फो
देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में कोरोना का शुक्रवार को पहली ही रिपोर्ट में विस्फोट…
सरकार ने पाप किया है, प्रायश्चित जरुरी- बालसंत श्रीछैल बिहारी
बीकानेर । पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी द्वारा राज्य सरकार के द्वारा गोचर , औरण…
कोलायत सरोवर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
धर्मेश पुष्करणा कोलायत बीकानेर। कोलायत सरोवर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। कोलायत…
