बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना ने अवैध पिस्टल व अवैध शराब बेचते एक जने को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस स्पेशल टीम के प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक ईश्वर सिंह के निर्देशन में टीम सदस्यों जय कुमार उनि.,धारा सिंह कानि ,बिट्टू कुमार कानि,मुकेश कानि.,श्रीराम कानि,गोगराज कानि ,पुनम डीआर व साईबर सैल में कार्यरत दलीप कानि की आसूचना व सहयोग से देर रात थाना नयाशहर में प्रशिक्षणाधीन जनरैल सिंह आर.पी.एस.(प्रो.) मय टीम ने कार्यवाही करते हुए विश्वनाथ मन्दिर के पास करमीसर रोड पर देवेन्द्र विश्नोई पुत्र रामरतन विश्नोई उम्र 21 साल निवासी काशी विश्वनाथ मन्दिर के पास करमीसर रोड के कब्जे से एक अवैध पिस्टल व 252 पव्वे देशी शराब के व 5560 रुपये अवैध शराब की बिक्री से प्राप्त को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा अवैध पिस्टल व शराब किससे खरिदी गई इस संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही हैं ।
Related Posts
घर से स्कूल जा रही बच्ची को टैक्सी वाले ने उठाया
बीकानेर। चाइल्ड लाइन 1098 बीकानेर ने घर से रूठकर आई बालिका रिकी उम्र लगभग 11…
देशनोक सीएचसी में दवाएं एक्सपायरी डेट
बीकानेर। जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम ने शनिवार को देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण…
एनजीओ में काम करने वाली महिला से रिश्तेदार ने नशीला पदार्थ खिलाकर किया रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया
जोधपुर शहर के एक एनजीओ में काम करने वाली महिला से रेप का मामला सामने…
