बीकानेर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने महानरेगा योजना के कुल 126 कार्यो की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियाॅ जारी की है, जिसकी कुल लागत 799.85 लाख है। स्वीकृत कार्यो में राजीव गाॅधी जल संचय योजनान्तर्गत 74 कार्य, श्मशान भूमि विकास कार्य के  7 कार्य , ग्रेवल सडक निर्माण कार्य 14 कार्य, तलाई खुदाई कार्य 8, कच्ची साख को पक्का करना 2 कार्य, चारागाह विकास कार्य 4, स्कूल में खेल मैदान विकास कार्य 3, स्कूल की चारदीवारी निर्माण कार्य 1 कार्य तथा शेष 13 कार्य व्यक्तिगत लाभार्थी के स्वीकृत किये गये। जिला कलक्टर द्वारा समस्त विकास अधिकारियों को निर्देश दिये  है कि समस्त ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक श्रमिक नियोजित किये जाये।