अधेर नगरी चोपट राजा: बीकानेर जिला प्रशासन की लापरवाही और भ्रष्टाचार का आलम

बीकानेर: बीकानेर जिला प्रशासन पर लापरवाही और प्रशासनिक सेवाओं में भ्रष्टाचार के आरोप लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों की निष्क्रियता और कागजी कार्यवाही में ढिलाई के कारण आम जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय और ग्रामीण इलाकों में विभिन्न सरकारी योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण लाभार्थी योजनाओं का लाभ समय पर नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारी कई बार शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं कर पाते और मामले लंबित रहते हैं। इसके अलावा, कई सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार के मामले भी सामने आ रहे हैं, जहां पैसे के बिना काम नहीं होता। सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी और दलाली के आरोप भी बढ़ते जा रहे हैं, जो प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज करते हुए, बीकानेर जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। नागरिकों का कहना है कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *