श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बुधवार सुबह सनसनी फैल गई जब गांव के बीच मे स्थित घर में घुस कर अज्ञात जानवर ने 4 बकरियों का शिकार कर लिया। चूरू से सटे गांवो में तथा श्रीडूंगरगढ़ की रोही में पैंथर या कोई अन्य जंगली हिंसक जानवर आने की ख़बरों के बीच आज सुबह गांव कितासर भाटियान में ख़ौफ़ के साथ दिन ई शुरुआत हुई। मंगलवार रात को गांव के बीच में स्थित सार्वजनिक टाडे मैदान के पास स्थित केसराराम नायक के घर में बंधी चार बकरियों को किसी अज्ञात हिंसक जानवर ने मार डाला। केसराराम के पुत्र धन्नाराम नायक ने बताया कि सुबह उठ कर झोंपड़े की ओर काम करने गई घर की महिलाएं घबरा गई व उल्टे पांव लौट कर घर बंद कर सभी को जगाया। घर वाले उजाला होने पर हाथ मे लाठियां लेकर बाहर आए। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए है और अज्ञात जानवर के पैरों के निशान देख कर अलग अलग कयास लगा रहें है। ग्रामीणों ने सरपंच को सूचना दी है व पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीण लाठियां लेकर जानवर की तलाश में जुटें है। बकरियां मारने वाले जानवर के पैरों के खोज तलाश रहें है ग्रामीण। गांव के बीच में स्थित मैदान में छप्परे में शातिर शिकारी जानवर ने मारा चार बकरियों को।
Related Posts
बीकानेर : क्षेत्रीय अनुसंधान एवं प्रसार सलाहकार समिति की बैठक आयोजित , पढ़ें खबर
बीकानेर। स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय कृषि अनुसंधान केन्द्र पर कल से जारी दो दिवसीय…
बीकानेर : जेल में बंदियों के दो गुट भिड़े, दो हुए जख्मी, देखे खबर
बीकानेर. बीकानेर केन्द्रीय कारागार में मंगलवार को बंदियों के दो गुट भिड़ गए। झगड़े में…
जिला कलक्टर ने श्रीकोलायत के कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का लिया जायजा
अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान दिए आवश्यक निर्देश बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल…
