बीकानेर। जहां कोरोना पॉजिटिव पहले से परेशान है वहीं दूसरी तरफ एम्बुलेंसकर्मियों के दुव्र्यव्हार से परेशान भी है। इसको लेकर मुकेश कुमार स्वामी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी.एल.मीणा को शिकायत की है कि भानीजी की बाड़ी स्वामियों की गली नत्थुसर बास में पॉजिटिव आये रोगियों के परिवार के साथ एम्बुलेंसकर्मियों ने दुव्र्यव्यहार किया। कर्मियों ने कहा चुपचाप चलों नहीं तो नयाशहर थाने को बुलाते है पुलिस की धमकी देते दिखाई दिए। एक तरफ जहां पॉजिटिव मरीज पहले से ही परेशान है ऊपर से इस तरह के व्यवहार से मरीज परेशान हो जाता है। स्वामी ने बताया कि एम्बुलेंसकर्मियों के रात दिन काम करते करते परेशान हो गये उससे अब ये रोगियों व परिजनों को प्रताडि़त करते है। उन्होंने कहा कि इस बात की शिकायत कलेक्टर को की जायेगी।
Related Posts
बीकानेर : तलाक के बाद ससुराल वालों ने युवक को पीटा, अस्पताल में भर्ती, पढ़े खबर
बीकानेर। हनुमानगढ़ में तलाक के दूसरे दिन ससुराल पक्ष के लोगों ने युवक की पिटाई…
मदनलाल सैनी ने किया साहित्यकारों और लेखकों का अपमान-यशपाल गहलोत
बुद्धिजीवी वर्ग से माफी मांगे सैनी- वत्सस बीकानेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने बीकानेर प्रवास…
सीएमएचओ डॉ. बी.एल.मीणा की मेहनत रंग लाई
बीकानेर। बीकानेर के सीएमएचओ डॉ. बी.एल.मीणा की मेहनत आखीर रंग लाई है । पीबीएम प्रशासन…
