खेत ले जाकर पत्नी और बच्चों को पिलाया जहर, फिर खुद पी गया, पढ़ें खबर

चुरू, चुरू जिले के सादुलपुर कस्बे में पिता से नाराज बेटे ने अपने चार बच्चों और पत्नी को खेत में ले जाकर जहर पिला दिया, फिर खुद भी पी लिया। मामला रविवार देर शाम का है। गंभीर हालत में सभी को सादुलपुर के मेहता अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो बच्चों की तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर चूरू रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, सादुलपुर के गांव ददरेवा में विजय सिंह का अपने पिता से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ा तो पिता ने पुलिस बुला ली थी। इससे नाराज विजय सिंह अपनी पत्नी कविता और चार बच्चों प्रिया (13), अनया (9), तमन्ना (7) व प्रियांशु (5) को खेत में ले गया और पानी में मिलाकर कीटनाशक पिला दिया। इसके बाद खुद ने भी जहर पी लिया। विजय सिंह का खेत मकान से 3 किलोमीटर दूर है। खेत पर घास जलाने का कीटनाशक रखा हुआ था। उसने सभी बच्चों और पत्नी को कीटनाशक पिला दिया। उसके बाद विजय सिंह ने अपने मामा को फोन कर कहा कि वह मरने जा रहा है। पूरे परिवार को उसने जहर पिला दिया है। मामा ने तुरंत विजय के परिजनों को सूचना दी। वे खेत पर पहुंचे तो सभी तड़प रहे थे। परिजनों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। दो बच्चों को रात में ही चूरू रेफर करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *