
चूरू, चूरू में लव मैरिज करने के बाद कपल ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है। प्रेमी जोड़े ने 8 जुलाई को घर से भागकर शादी कर ली थी। इसके बाद सोमवार को वे एसपी ऑफिस पहुंचे और परिजनों से जान से खतरा बताकर सुरक्षा की मांग की। युवक ने बताया कि 4 साल से लड़की से अफेयर चल रहा था। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। शादी करने से पहले हम दोनों अपने-अपने परिवार वालों के चहेते थे। अब आंखों में खटकने लगे हैं। हम दोनों के परिजनों ने हमें जान से मारने तक की धमकी दी है। सोमवार दोपहर एसपी ऑफिस पहुंचे युवक ने बताया कि वह राजगढ़ तहसील के गांव चैलाना बास का रहना वाला है। 21 वर्षीय युवक विकास ने बताया कि वह चार साल से सेउवा निवासी समसेता से प्यार करता था। दोनों कानूनी रूप से बालिग हुए तो 7 जुलाई की रात घर से भागकर गाजियाबाद चले गये। 8 जुलाई को आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज कर ली। विकास ने बताया कि शादी की सूचना परिजनों को दी तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाने पहुंचे हैं। विकास राजगढ़ कॉलेज में प्रथम ईयर का छात्र है। समसेता तारानगर के एक कॉलेज की प्रथम वर्ष की स्टूडेंट है। दोनों की मुलाकात चैलाना बास में हुई थी। उसके बाद प्यार का सिलसिला शुरू हुआ।