बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस संगठन महासचिव वेणुगोपाल आज जयपुर पहुंचे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी गठन के बाद अचानक जयपुर आना चर्चा का विषय बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार वेणुगोपाल होटल मेरियट में रुके हैं प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने होटल पहुंचकर मुलाकात की वह संगठन की गतिविधियों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि राज्य में हो रहे पालिका चुनाव को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि वेणुगोपाल का यह दौरा केरल के चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत से इस संदर्भ में विस्तार पूर्वक एजेंडा तैयार करना है हाल ही में अशोक गहलोत को केरल का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है वही राजस्थान में कांग्रेस के अधिवेशन को लेकर भी चर्चा की जानी है।
Related Posts
बीकानेर पहुंची संगीता बेनीवाल, बाल आयोग की है अध्यक्ष
बीकानेर। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल आज बीकानेर दौरे पर…
अब गैस सिलेंडर बुकिंग के लिये करना पड़ेगा 15 दिन का इंतजार
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन चल रहा है. लॉकडाउन की वजह…
नाबार्ड जिले में योजनाओं को धरातल पर लागू करे : मेघवाल
बीकानेर। भारत सरकार की कृषि विपणन आधारिक संरंचना योजना अक्टूंबर 2018 से मार्च 2020 तक…
