लूणकरणसर। कोरोना वायरस (महामारी)के चलते पूरे भारत में लॉक डाउन के चलते उपखंड क्षेत्र के गांवों में जाकर प्रशासनिक अधिकारीयों ने स्थिति का जायजा लिया। उपखंड अधिकारी भागीरथ साख व सीओ गिरधारी लाल ढाका द्वारा शनिवार को उपखंड क्षेत्र के महाजन,अर्जुनसर स्टेशन,जेतपुर, रामबाग आदि गांवों में जाकर लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लिया व ग्रामीणों को लॉक डाउन के नियमों की पालना करने व कोरोना वायरस से बचाव के लिए घरों से बाहर नहीं निकलने,स्वच्छता का पूर्ण ध्यान रखने की अपील प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई। लूनकरनसर भामाशाहों व पुलिस प्रशासन द्वारा 82 असहाय परिवारों को राशन सामग्री बांटी गई।इसी के चलते पुलिस ने लॉक डाउन के उल्लंघन करने पर 6 वाहन सीज व पांच वाहनों का चालान कांटा जिससे छब्बीससो रुपये की वसूली की गई।
Related Posts
बीकानेर : गुजरात के पंडितों ने बीकानेर में बनाया अनूठा शिवलिंग, पढ़े खबर
बीकानेर, के वैष्णोधाम मंदिर में इन दिनों 18 फीट ऊंचा शिवलिंग आकर्षण का केंद्र बना…
फायरिंग केस का हो सकता है आज खुलासा
देवेंद्र वाणी न्यूज़ बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक पखवाड़े के करीब बीकानेर…
बीकानेर लॉकडाउन रिपोर्ट : शहर में लॉकडाउन को लग रहा है पलीता, घर के बाहर कही खेल रहे है ताश तो कही गुटों में चल रही है बात
बीकानेर। शहर के कई ऐसे क्षेत्र है जहां पर लॉकडाउन की जमकर धज्जियां उड़ रही है…
