बीकानेर/ कोलायत( धर्मेश पुष्करणा )। अपने घरों तक पहुंचने के लिए कोलायत से बीकानेर के लिए निकले 16 श्रमिकों को कोलायत उपखण्ड अधिकारी प्रदीप कुमार चाहर ने बस के माध्यम से बीकानेर रेलवे स्टेशन तक भिजवाया। जानकारी में रहे बीकानेर से आज रात चलने वाली श्रमिक ट्रेन के माध्यम अपने घरों तक पहुंचने के लिए कोलायत से 16 श्रमिक साधन की तलाश में भटक रहे थे। इस दौरान कोलायत उपखण्ड अधिकारी तक सूचना मिलने पर उन श्रमिकों को बीकानेर रेलवे स्टेशन तक भिजवाने के लिए बस की व्यवस्था की गई। जिससे वह 16 श्रमिक बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस पर श्रमिकों ने कोलायत उपखण्ड अधिकारी का आभार जताया। पत्रकार धर्मेश पुष्करणा ने देवेन्द्र वाणी को बताया कि सभी श्रमिकों को बस से बीकानेर रवाना करने से पूर्व उपखण्ड अधिकारी प्रदीप चाहर द्वारा सभी श्रमिकों की स्क्रीनिंग करवाई गई है।
Related Posts
गरीब बच्चों के लिए स्मार्टफोन बैंक
अब तक आपने बुक बैंक तो सुना होगा लेकिन स्मार्टफोन बैंक का नाम पहली बार…
बीकानेर : जलालाबाद बम कांड के मुख्य आरोपी को बीकानेर में पकड़ा, पढ़े खबर
बीकानेर. पिछले साल जलालाबाद में हुए बमकांड का मुख्य आरोपी बीकानेर में पकड़ा गया है।…
बीकानेर : सज रहे शिवालय, एक माह चलेंगे अभिषेक-पूजन
बीकानेर, भगवान शिव की भक्ति की महीना सावन 14 जुलाई से प्रारंभ होगा। घरों और…
