देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के नोखा पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध देशी कट्टा व कारतूस बरामद किये है। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।सहायक उप निरीक्षक राजूराम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुशील कुमार ब्राह्मण पुत्र सत्यनारायण है। जो कि नोखा गांव का रहने वाला है। पुलिस को युवक के पास अवैध देशी हथियार की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने 30 दिसम्बर को एनएच 62 नागौर मार्ग पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ है।
Related Posts
हाथ-पैर बांध कॉन्स्टेबल की धुनाई, इतना पीटा कि पहुंचाना पड़ा अस्पताल
बाड़मेर। बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में एक कॉन्स्टेबल ने सोमवार देर रात घर…
युवती की हत्या के बाद चेहरा जलाया, बोरे में भरकर फेंका शव
जयपुर, जयपुर के बगरु इलाके में गुरुवार को एक युवती की बोरे में बंद लाश…
नाना के घर दोस्तों के साथ मिलकर की लाखों की चोरी
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के पांचू में चोरों ने एक घर में हाथ साफ करते हुए…
