देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। दिल्ली एमसीडी चुनावों में आम आदमी पार्टी रिकॉर्ड जीत का जश्न बीकानेर में भी मनाया गया। यहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुनीत ढाल के नेतृत्व में एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाइयां बांटकर तथा ढोल नगाड़ों पर नृत्य कर खुशी का इजहार किया। कलेक्ट्रेट परिसर में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जमकर थिरके। इस मौके पर पुनीत ढाल ने कहा जनता काम करने वालों को वोट देती है,बदनाम करने वालों को नहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी अब राजस्थान में सरकार बनाने जा रही है। जीत के जश्न कार्यक्रम में खुशाल पंवार,रितिक पंडित, इमरान खान, मनीष शर्मा, जाकिर हुसैन, शारदा पन्नू,जितेंद्र ढाल,उषा चौधरी,जेठाराम सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
कोरोना के साथ ही लोगों को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की मार
बीकानेर। कोरोना के साथ ही लोगों को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की मार झेलनी पड़…
प्रदेश स्तरीय राजस्थानी निबंध प्रतियोगिता का होगा आयोजन
राजस्थानी भाषा अकादमी व शिक्षा विभाग की पहल बीकानेर। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी…
नगर निगम के चुनाव में वार्डों का आरक्षण तय
लॉटरी के माध्यम से वार्ड किए आरक्षित बीकानेर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर कुमार…
