बीकानेर। विवाहिता के अश्लील फोटो खींचकर उसको ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ। नोखा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डूडी कॉलोनी निवासी विवाहिता ने चूरू जिले के छापर निवासी भगवती, लालाराम, पवन, कन्हैयालाल, पवन, सुशील, सुरेन्द्र व सात-आठ अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उक्त आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच कर परिवार-रिश्तेदारों को दिखाने की धमकी दी।पीडि़ता ने बताया कि ब्लैकमेल करके दुष्कर्म किया व दोनों बच्चियों को गाड़ी में डालकर ले जाने लगे। मामले की जांच कर रहे एसआई लीलाधर ने उक्त रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ 42/19 धारा 376, 363, 366, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
एस.पी. मेडिकल कॉलेज व पी.बी.एम हॉस्पीटल में लगेगा रूफ ऑफ सौलर प्लांट
बीकानेर। बीकानेर के विकास में एक नया पहलू जोडते हुए बीकानेर सांसद व केंद्रीय जल…
दो माह में स्वच्छता पर होंगे करोड़ों खर्च
बीकानेर। प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में आगामी दो माह में केवल स्वच्छता के नाम पर…
रामभरोसे प्रत्याशी, कोर्ट भरोसे ‘राम’
प्रदेश में 319 प्रत्याशी ऐसे, जिनके नाम में हैं ‘राम’ बीकानेर। मतदान का दिन नजदीक…
