बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में शराब के पैसे नहीं देने पर युवक के साथ धारदार हथियारों से मारपीट कर रूपये छिन भागे। जानकारी के अनुसार गुरूवार सायं को हर्षों का चौक निवासी शुभम व्यास जीवणनाथ जी बगेची से दर्शन करके लौट रहा था। इसी बीच ओड्डो-भाटो के मौहल्लें में पीयूष टैन्ट हाउस के पास बीच सड़क पर जस्सू भाट के साथ 5-7 अन्य व्यक्तियों ने शराब के नशे में शुभम की गाड़ी रोक ली और शराब के लिए पैसे मांगने लगे। मना करने पर हाथापाई पर उतर आए और धारदार हथियारों से मारपीट शुरू कर दी और रूपए छीन लिए। युवक के सिर पर वार किया। जिससे वह गम्भीर घायल हो गया। राह चलते लोगों ने युवक शुभम व्यास को जिला अस्पताल सेटेलाईट पहुंचाया। सिर व गर्दन के पीछे 12 टांके आए है। कमर पर भी चोटें आई है। इस मामले में धारा 341, 323, 382 व 143 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जिसकी जांच ओमप्रकाश यादव को सौंपी गई है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Related Posts
शातिर नकल गिरोह में शामिल भावना को भेजा जेल
बीकानेर। पटवारी भर्ती परीक्षा में नकल गिरोह के मुख्य सरगना पौरव कालेर की पत्नी भावना…
कर रहा था कीटनाशक दवा का छिड़काव,जहर चढऩे से मौत
बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते एक युवक की जहर चढऩे…
पुलिस ने छह वारदातों के आरोपी को किया गिरफ्तार
श्रीगंगानगर। पुलिस ने को एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया जो लूट और मारपीट की…
