बीकानेर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान जिला इकाई बीकानेर के जिला प्रचार मंत्री मनीष विधानी ने बताया कि कनिष्ठ सहायकों ने कल दिनांक 12 .8.2020 को सरकार टि्वटर पर गैड पे360 ट्वीट की बाढ़ ला दी ।।। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने तकरीबन 11 लाख से ज्यादा ट्वीट कर इतिहास बनाया एक ऐतिहासिक अभियान चलाया ताकि उनकी मांगे सरकार सुन सके ।। मंत्रालयिक कर्मचारियों ने हर परिस्थिति में कार्य में सहयोग किया है इसी संबंध में मंत्रालय इक कर्मचारियों की पुरानी मांग ग्रेड पे 3600 को मनवाने के लिए शिक्षा विभाग के सभी कनिष्ठ सहायकों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के माध्यम से अपनी मांग रखी है।। उन्होंने मुख्यमंत्री जी से कनिष्ठ सहायक के लिए ग्रेड पे 3600 को न्याय पूर्ण तरीके से लागू कर अधिसूचना जारी करने की अपील की । साथ ही उन्होंने बताया कि शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ बीकानेर की ओर से आगे भी इसी तरह के अभियान चलाए जाएंगे ।। और अगर सरकार ने नहीं सुनी तो आंदोलन की राह पर भी जाना पड़ सकता है शिक्षा विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारी पूर्ण रूप से तैयार हैं । वही बैठक के बाद आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी ।
Related Posts
पोल में आग लगने से घरेलू सामान जलकर हुआ राख
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में प्रशासन रामभरोसे चल रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों के…
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक कर सकेंगे आवेदन
बीकानेर राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2022 के लिए 60 वर्ष से अधिक…
बीकानेर : रेगिस्तान में इतनी बारिश, हरे हो गए धोरे, 10 साल में पहली बार इतनी बारिश, 6 जिलों में टूटा रिकॉर्ड, देखे खबर
बीकानेर, मानसून ने इस बार प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ा है। अगस्त महीने में 11 साल…
