बीकानेर। सोशल डिस्टेंस की लाख अपील करने के बाद भी नासमझ लोग कोरोना की भयावता को नही समझ रहे है एवं लगातार सोशल डिस्टेंस एवं लाकडाउन के तोड़ कर क्षेत्र की सुरक्षा की साथ खिलवाड़ कर रहे है। शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की दमामी मस्जिद में दोपहर करीब 1.30 बजे नमाज पढऩे के लिए बडी संख्या में दमामी मोहल्ले के लोग जमा हो गए एवं लाकडाउन व सोशल डिस्टेंस की धज्जीयां उडा दी। बाद में सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं इन्हे मस्जिद से निकाल कर खदेड़ दिया। पुलिस कार्यवाही के दौरान कई लोग भाग गए एवं जो हत्थे चढ़े उन्हे थाने लाया गया है। कार्यवाही में सीओ धर्माराम गिला, सीआई सत्यनारयाण गोदारा की अगुवाई में पुलिस टीम ने कार्यवाही की है। पुलिस कार्यवाही के बाद क्षेत्र के जागरूक लोगों ने पुलिस का आभार जताते हुए लाकडाउन की पालना के लिए और सख्ती करने की मांग की है। पुलिस ने चार पांच लोगों को हिरासत में भी लिया है।
Related Posts
बीकानेर के पत्रकारों ने दिखाया दमखम, खेल सप्ताह का हुआ आगाज
बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब के तत्वाधान में पत्रकार खेलकूद सप्ताह का मंगलवार को आगाज हुआ।…
नई पहल : शराब पीने पर 1100 रुपये बेचने पर 11 हजार रुपये का जुर्माना
जयपुर। राजस्थान में नागौर जिले के सिलारिया गांव में ग्रामीणों ने शनिवार को एक नई…
एमजीएसयू में तीन दिवसीय रम्मत महोत्सव
ऊर्जा मंत्री ने किया पोस्टर का विमोचनरम्मतें हमारी लोक संस्कृति की वाहक -डॉ कल्ला बीकानेर।…
