बीकानेर। रानीसर बास में स्थित एक मकान से 11 कोरोना संदिग्धों की कोरेना जांच रिपोर्ट गुरुवार को आएगी। फिलहाल इन सभी को क्वाइरैंटाइन किया है। सीएमएचओ डॉ. बी.एल.मीना से हुई बातचीत में बताया कि फिलहाल 11 व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर क्वाइरैंटाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग से कोई बच न जाए, इसलिए टीम को फिर से भेजा है। बता दें कि यह सभी दिल्ली जमात में शामिल होकर आए थे। उन्होंने बताया कि इन लोगों में कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं है, फिर भी ऐतिहात के तौर पर जांच करवाई गई। जिनकी कल रिपोर्ट आएगी। आपको बता दे कि नूरानी मस्जिद क्षेत्र के सजग नागरिकों ने जिला कलक्टर से आग्रह कर इसकी जानकारी देने के बाद प्रशासन हरकत में आया है।
Related Posts
उपभोक्ता जागरण मंच के पदाधिकारीगण जयपुर में किया डॉ. अनंत शर्मा का सम्मान
बीकानेर। बीकानेर से आज उपभोक्ता जागरण मंच के पदाधिकारीगण जयपुर गए उन्होंने आज जयपुर में…
आवारा सांड ने महिला को किया घायल
लूणकरनसर में बंदर ने बच्ची को किया जख्मी बीकानेर। नया शहर थाना क्षेत्र में आज…
अवैध हथियारों सहित पुलिस ने चार को दबोचा
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। अवैध हथियार तस्कर के खिलाफ डीएसटी व तीन थानों की पुलिस ने बड़ी…
