बीकानेर। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने देश में आज रात्रि से 21 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। मोदी की घोषणा के बाद प्रदेश के मुख्या अशोक गहलोत देर रात्रि को घोषणा कर सकते है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात्रि को पंजाब की तरह राजस्थान में कर्फ्यू लगा सकते है। पुलिसिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग ने कफ्र्यू लगने की संभावना के चलते अंदरखाने पूरी तैयारी कर ली है। बता दें कि राजस्थान लॉकडाउन के बाद भी लोग घरों से बाहर निकल रहे है, पुलिस द्वारा समझाइश के बाद भी लोग मान नहीं रहे है। हालात को देखते हुए कफ्र्यू की जरूरत महसूस हो रही है।
Related Posts
अवैध पिस्टल व अवैध शराब सहित गिरफ्तार
बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना ने अवैध पिस्टल व अवैध शराब बेचते एक जने को…
आज आये 1157 सैम्पलों में 6 कोरोना पॉजिटिव केस
बीकानेर। जिले में कोरोना की रफ्तार अब धीमी पडऩे लगी है। दिनों-दिन कोरोना से संक्रमितों…
30 घंटे रेस्क्यू के बाद मिला बच्ची का शव
बीकानेर। कुरकुरे खाने के बाद लगी प्यास को बुझाने नहर पर गए चचेरे भाई-बहन की…
