बीकानेर। वैसे तो कानून व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा के लिये पुलिसकर्मी राज्य सरकार के बंद के आदेशों के तहत जिम्मेदारीपूर्ण कार्य कर रहे है। लेकिन दूसरी ओर आमजन से उलझने की शिकायतें भी सामने आ रही है। जानकारी मिली है कि सोमवार सुबह तेलीवाड़ा रोड पर एक फोटोग्राफर द्वारा अपने घर से मोटरसाईकिल निकालने की बात को लेकर पुलिसकर्मी व उसके परिजन आमने सामने हो गये। मामले के अनुसार अपनी दुकान में रखी मोटरसाईकिल को निकालते वक्त कोतवाली थानाधिकारी व कास्टेबल वहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मोटरसाईकिल निकालने वाले युवक को दुकान क्यों खोलने का उलाहना देते हुए इसे तुरंत बंद करने का कहा।आव देखा न ताव सीधा ही बिना कारण जाने कोतवाली थाने ले आए। जब घटना की जानकारी युवक के परिवार को मिली। तो वे थाने पहुंचे और उन्होनें थानाधिकारी को सारा घटनाक्रम बताया। फिर पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
Related Posts
अंतराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। अंतराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर रविवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट व…
आईपीएल पर सट्टा, पुलिस ने किया 2 को गिरफ़्तार
बीकानेर। बीकानेर में आईपीएल सीजन परवान पर है सटोरिए भी फुल फॉर्म में है। इसी…
मौसम अलर्ट : बीकानेर सहित अनेक जिलों में अंधड़, सात जिलों में भारी वर्षा
जयपुर। प्रदेश में चल रहे अंधड़ व बारिश के कारण गर्मी के रंग भी नर्म…
