बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र में अभी-अभी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इत्तला मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। यह घटना गजनेर रोही की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सेनाराम पुत्र पीराराम निवासी चाण्डासर ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है, जहां कल सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। अभी तक कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Related Posts
पांच मकानों के ताले टूटे घटना कैमरे में कैद
बीकानेर। शहर में चोरी की वारदातें रुकने का नाम ही ले रहे है आये दिन…
नशे मे धुत युवक बाइक सहित कार से भिडे, कार चालक के आई गंभीर चोटे
बीकानेर। शहर के गोगागेट क्षेत्र में रहने वाले एक कार के आगे शराब पीए हुए…
पति के सामने पत्नी से दुष्कर्म करने का प्रयास
बीकानेर। पति के सामने पत्नी से दुष्कर्म करने का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट व…
