बीकानेर। बिजली के लटकते तारों ने दो जनों के लिये काल का ग्रास बन गये। बताया जा रहा है कि जिले के पूगल पुलिस थाना क्षेत्र के लधासर गांव में करंट की चपेट में आने से दो जनों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ऊंटगाड़े पर सवार होकर खेत की तरफ जा रहे 17 वर्षीय ममता जांगू व 18 वर्षीय रामनिवास जांगू झूलते तारों की चपेट में आ गये। जिससे दोनों को जबरदस्त करंट लगा और मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। बुधवार देर शाम हुए हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए और उन्होंने विद्युत निगम को जमकर कोसा। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक रिश्ते में भाई बहिन थे।
Related Posts
छात्रवृति योजना के लंबित आवेदनों के निस्तारण की अंतिम तिथि 30 जून
बीकानेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के…
रुई व गद्दे की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी
बीकानेर। जिले के महाजन थाना इलाके में एक रूई व गद्दों की दुकान में लगी आग…
बीकानेर में आये दुबई बाबू, कोरोना संदिग्ध, रिपोर्ट का है इंतजार
बीकानेर। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते लोगों में भय बढ़ता जा रहा है।…
