बीकानेर। चोरी की वारदातों पर अंंकुश नहीं लग रहा है शहर के सभी इलाकों में चोर गैंग पूरी तरह से सक्रिय है ये गैंग बंद मकान व दुकानों को अपना निशाना बनाते है। इसी तरह गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक दुकान के ताले तोड़कर अज्ञात जने ने रुपये व सामान चोरी कर ले गया है। गंगाशहर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भंवरलाल पुत्र गोपालराम रानी बाजार ने मामला दर्ज करवाया कि मेरी दुकान सिनै मैजिक हॉल के पास बनी हुई। रात को दुकान बंद करके मै अपने घर पर चला गया था अगले दिन सुबह जब दुकान पर आया तो देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए और दुकान में रखे रुपये व सामान नहीं है। इस पर गंगाशहर थाने में अज्ञात जने के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया है।
Related Posts
खेत जा रही लड़की को ले गये अज्ञात जगह
बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र में एक लड़की का अपहरण कर उसको जान से मारने की…
बीकानेर : नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म
बीकानेर। बीकानेर के छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का…
बीकानेर : बंद मकान में चोरो ने मारी सेंध
बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद मकान में सेंधमारी कर…
