बीकानेर। जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत 7 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचेंगे। शेखावत स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में केन्द्रीय छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। केन्द्रीय छात्र संघ अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत करीब 11 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे। केन्द्रीय छात्र संघ सचिव धीरेन पटेल ने बताया कि उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, नगर विकास न्यास के पूर्व चैयरमेन महावीर रांका तथा समाजसेवी सत्यनारायण भारद्वाज उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसकेआरएयू कुलपति प्रो. रक्षपाल सिंह करेंगे।
Related Posts
66वीं जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जतिन ने दिखाया सुयश
बीकानेर। 66 वीं जिला स्तरीय विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत अंडर 17 क्रिकेट प्रतियोगिता में…
अवैध विजया बेचने वाले पर आबकारी की कार्यवाही
बीकानेर। जिला आबकारी अधिकारी भवानीसिंह राठौड़ के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक वृत राणुसिंह भाटी ने…
व्याख्याता भर्ती परीक्षा में नहीं दिखी रूचि,महज इतने प्रतिशत ने दी परीक्षा
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। आरपीएससी द्वारा 12 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाली स्कूल व्याख्याता भर्ती…
