बीकानेर। चोरों ने शहर में बुरी तरह से आंतक मचा रखा है पुलिस की पकड़ से दूर चोर आये दिन लोगों के बंद घरों को अपने निशाना बना रहे है। जबकि पुलिस दावा कर रही है उनकी गश्त में कोई कमी नहीं है। फिर भी पुलिस की सभी दावों को चकमा देकर चोर अपना कार्य कर रहे है। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक बंद मकान में अज्ञात चोर ने घुसकर घर में रखे नगदी व अन्य सामान चोरी कर ले गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार पुत्र मुरारीलाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके बंद मकान में से कोई अज्ञात चोर ने घुसकर घर में खड़ी स्कूटी व गुलक में नगदी चोरी कर ले गया है। पुलिस ने अशोक कुमार की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की है।
Related Posts
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा कर हुक्का बार ले गये
बीकानेर। बालिका के साथ छेड़छाड़ व नशीला हुक्का पिलाने का मामला सदर थाने में दर्ज…
बैंक खाते से दो बार में निकले 75 हजार रुपए, खाते से दो बार हुआ फर्जी विड्रोल
बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक खाते से 75…
सड़क हादसे में 16 जने घायल, तीन ट्रोमा सेन्टर में भर्ती
जयपुर राजमार्ग पर हुआ हादसा, लोक परिवहन की बस और ट्रक में हुई भिड़न्त। बीकानेर।…
