बीकानेर। बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष पद के लिये चुनाव 28 फरवरी को होगा। जिसमें करीब 1725 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव अधिकारी अविनाश चंद्र व्यास ने बताया कि नामांकन 19 से 24 फरवरी तक दोपहर 2 से 4 बजे तक भरें जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 24 फरवरी को सायं 4 बजे की जाएगी। नाम वापसी 25 फरवरी को दोपहर 2 से 4 बजे तक किये जा सकेंगे। मतदान 28 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक कचहरी परिसर स्थित पुराने बार रूम में होगा। मतदान के बाद मतगणना की जाएगी। व्यास ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन 17 फरवरी तक होगी। जबकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि का निस्तारण 18 फरवरी शाम 5 बजे तक की जाएगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि 21 व 23 फरवरी को नामांकन नहीं भरे जाएंगे।
Related Posts
रेलवे की मॉक ड्रिल : लालगढ़ स्टेशन पर रेल हादसा, आपस में टकराई दो रेलगाडिय़ां
बीकानेर। बीकानेर मंडल के लालगढ़ स्टेशन पर शनिवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। रेलवे…
सिक्के हमारे इतिहास, सभ्यता और संस्कृति की धरोहर है : कल्ला
जयपुर। ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ बी.डी. कल्ला ने कहा…
कलम छोड़ कार्मिकों ने किया प्रदर्शन
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। पे ग्रेड 3600,शासन सचिवालय के समान भत्ते सहित 11 सूत्रीय मांगों के निस्तारण…
