बीकानेर। जिले के नापासर थाना क्षेत्र में एक जीप के पलटने से चार जने घायल हो गये। इसमें से एक हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार गाढ़वाला के निकट हुए इस हादसे में बीकानेर से नापासर की ओर जा रही क्लूजर जीप अनियंत्रित होकर पलटा खा गई। जिसमें सवार करीब चार जनों के चोटें आई है। एक महिला को गंभीरावस्था में पीबीएम रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि निजी स्कूल का यह स्टॉफ सवेरे अपने स्कूल जा रहा था कि अचानक यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
Related Posts
महिला ने घर में घुसकर चोरी को दिया अंजाम, मामला दर्ज
बीकानेर। जिले के लूणकरनसर तहसील थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक घर में घुसकर…
पिकअप-बाइक की टक्कर, एक की मौत
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के पूगल थाना क्षेत्र में शनिवार को पिकअप व बाइक की टक्कर…
पीबीएम अधीक्षक के घर में चाकू लेकर नकाबपोश युवक पहुंचा
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पी. के. बैरवाल के घर में एक युवक चाकू…
