बीकानेर। पर्वतारोही मगन बिस्सा का पार्थिव शरीर अभी जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा बीकानेर पहुंचा है। उनका अंतिम संस्कार रामदेव पार्क के सामने, मुरलीधर रोड स्थित पैतृक श्मशान गृह में होगा। उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए एवरेस्ट फतह करने वाली बछेंद्री पाल सहित अनेक पर्वतारोही भी बीकानेर पहुंचे और उन्होंने बिस्सा की पत्नी सुषमा को ढांढस बंधाया। अंतिम दर्शन करने के लिए उनके निवास पर पूर्व गृहमंत्री विरेंद्र बेनीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, सीताराम कच्छावा, जेपी व्यास, फारुख पठान आदि भी पहुंचे। वहीं शिक्षा हाई स्कूल के बच्चों की ओर से पुष्प चक्र अर्पित किया गया।
Related Posts
बीकानेर : केएम रोड पर तीन मंजिला अवैध निर्माण को किया ध्वस्त, देखे खबर
बीकानेर, निर्माण के खिलाफ एक्शन में कार्रवाई कर रहे जिला प्रशासन ने आज केईएम रोड…
स्पा सेन्टर पर अनैतिक कार्य की शिकायत,प्रशासन-पुलिस बना मूक दर्शक
देवेन्द्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में चल रहे स्पा सेन्टरों की आड़…
सूचीबद्ध फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहले चरण में मिलेगी वैक्सीन
जिले में 16 जनवरी से प्रारंभ होगा कोविड-19 वैक्सीनेशन 12 स्थानों पर एक साथ होगा…
