बीकानेर। बीछवाल इलाके में करणी औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री के पास शनिवार की शाम हुई एक युवक पर हमलेबाजी की वारदात को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शोभासर निवासी उम्मेदसिंह पुत्र मूलसिंह का आरोप है कि उसका भाई दिलीपसिंह अपने खेत से गांव की तरफ आ रहा था। बीच रास्ते में चेतक फैक्ट्री के पास शोभासर निवासी रणवीर सिंह, लालसिंह, जुगलङ्क्षसह ने उसको बीच रास्ते में रोककर लाठी, बरछी व लोहे की राड से मारपीट की। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मारपीट करने की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है।
Related Posts
भाई ने ससुराल पक्ष पर करवाया बहन की हत्या करने का मामला
बीकानेर । नयाशहर थाना क्षेत्र के मुक्ताप्रसाद कॉलोनी में रात को एक विवाहिता ने फांसी…
मंदिर के आगे ये काम किया तो पुलिस ने लिया हिरासत में
बीकानेर। जिले में पुलिस ने सट्टे की खाईवाली व ताश के पत्तों पर जुआ खेलने…
ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर,ट्रैक्टर चालक की मौत
बीकानेर। लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए ट्रैक्टर को टक्कर मारकर ट्रैक्टर चालक को मौत के…
